Tuesday, April 26, 2016

नींद नहीं आ रही है

पिंटू : दादी नींद नहीं आ रही है |
TV देख लूँ....???

दादी: मुझसे बातें कर ले..

पिंटू : दादी क्या हम हमेशा 6 ही
रहेगें..? आप, मम्मी, पापा,
दीदी, मैं और मेरी बिल्ली.

दादी : नहीं बेटा, आप के लिये
कल डॉगी भी आ रहा है |
तो 7 हो जायेंगे |

पिंटू : पर...दादी डॉगी तो बिल्ली
को खा जायेगा, तो फिर 6
हो जायेंगे !!!!

दादी : नहीं बेटा, आपकी शादी
हो जायेगी तो फिर 7 हो
जायेंगे |

पिंटू : फिर बहन चली जायेगी
शादी करके तो फिर 6 हो
जायेंगे !!

दादी : बेटा.. फिर आपका बेटा..
हो जायेगा तो फिर 7 हो
जायेंगे..|

पिंटू : तब तक आप मर जाओगी
वापस से 6 हो जायेंगे...!!!

दादी : कुत्ते....!!! जा TV देख !!!

No comments:

Post a Comment